बूंदी: जिला प्रभारी रामविलास चौधरी व राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के सदस्य भरत शर्मा ने महंगाई राहत कैंप में किया निरीक्षण व व्यवस्थाओं का लिया जायजा
ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 16 मई। महंगाई राहत कैंप के बूंदी जिला प्रभारी रामविलास चौधरी व राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के सदस्य भरत शर्मा ने नगर परिषद में संचालित महंगाई राहत कैंप में पहुंचकर किया निरीक्षण व व्यवस्थाओं का लिया जायजा और लाभार्थियों को योजनाओं के गारंटी कार्ड वितरण किये।
महंगाई राहत कैंप के बूंदी जिला प्रभारी रामविलास चौधरी व राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के सदस्य भरत शर्मा ने नगर परिषद में आयोजित महंगाई राहत कैंप में पहुंचकर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लाभार्थियो को योजनाओं के गारंटी कार्ड वितरण किए।
इस महंगाई से राहत पाने के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई गई राहत योजनाओं के गारंटी कार्ड पाकर आमजन व महिलाएं हुई गदगद और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
इस दौरान नगर परिषद सभापति मधु नुवाल, पीसीसी सदस्य चर्मेश शर्मा, सत्येश शर्मा, पूर्व प्रधान भगवान नुवाल, पार्षद टीकम जैन, बूंदी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकरण मीणा, तालेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जगरूप सिंह रंधावा,कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव एडवोकेट पंकज रॉयल आदि साथ रहे।