जयपुर। आईसीसी टी 20 वर्ल्डकप में आज भारत का दूसरा मुकाबला न्यूजीलैण्ड से होने वाला है। भारत के लिए यह मुकाबला सेमीफाइनल की दौड में बने रहने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अत: की स्थिति इस मुकाबले में करो या मरो जैसी रहने वाली है। पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच बुरी तरह से हारने के बाद टीम इंडिया के लिए मुश्किलें खडी हो गयी हैं। अब अगर यहां से सेमीफाइनल में जाना है तो हार की कोई भी गुजांइश बाकी नहीं रह जाती।
टॉप रहेगा अहम
इस विश्वकप में अभी तक जितने भी मैच शाम को हुए हैं उसमें टॉस की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही है। शाम के वक्त पीछे बल्लेबाजी करने वाली लगभग सभी टीमों ने अपने मैच जीते हैं। क्योंकि शाम को ओस आने के बाद गेंदबाजों के लिए मुश्किल खडी हो जाती है। और बॉल स्किट करने लगती हैं जिससे टर्न नहीं मिलता। इसलिए काफी हद तक परिणाम टॉस पर निर्भर करेगा। वैसे टॉस के मामले में कप्तान कोहली का लक अभी तक खराब रहा है।
इन पर रहेंगी निगााहें
इस मैच में भारत के शीर्ष तीन बल्लेबाजों का चलना बहुत जरूरी है। ये तीन बल्लेजबाज केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली हैं। भारत के लिए ट्रेंट बोल्ट खतरनाक साबित हो सकते हैं। अब तक रोहित शर्मा काफी बार ट्रेंट बोल्ट का शिकार बन चुके हैं। इसके अलावा स्पिनर ईश सोढी भी भारत के लिए परेशानी खडी करते रहे हैं। बल्लेबाजी में भारत के लिए कप्तान केन विलियम्सन को रोकना बहुत जरूरी होगा। केन हमेशा भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते आये हैं।