Kota: नव मतदाता अभियान के अंतर्गत केशवपुरा मंडल में घर-घर किया जनसंपर्क

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा

 कोटा राजस्थान


कोटा 5 फरवरी :- भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे नव मतदाता अभियान के अंतर्गत आज बूथ स्तर पर संपर्क अभियान चलाया गया। जिसमें कोटा दक्षिण विधानसभा के केशवपुरा मंडल में बूथ नंबर 145 एवं 147 पर नव मतदाता अभियान चलाया गया ।अभियान में 18 साल की उम्र को प्राप्त किए नए युवक-युवतियों का वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए नाम एवं मोबाइल नंबर दर्ज किया गया। इसे हेतू कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा कोटा शहर सह प्रभारी श्याम शर्मा कोटा शहर भारतीय जनता पार्टी महामंत्री जगदीश जिंदल कोटा शहर नव मतदाता अभियान संयोजक सुरेश सुवालका के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गली-गली में डोर टू डोर संपर्क किया। इस संपर्क के माध्यम से 145 नव मतदाताओं को चिन्हित किया गया। जिनका नाम वोटर सूची में  लिखाने की प्रक्रिया करवाई जाएगी। इस अवसर पर शहर जिला संयोजक सुरेश सुवालका ने बताया कि कोटा शहर में 10 हजार नव मतदाता जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है । इसके लिए कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाई गई है। जो कि शहर के प्रत्येक बूथ पर डोर टू डोर संपर्क करके नए आकर बसे लोगों एवं 18 वर्ष की उम्र को प्राप्त किए युवक-युवतियों के नाम चिन्हित किया जा रहा है। इस अवसर पर हरीश राठौड़ उमंग चतुर्वेदी जेम्स रॉयल सनी सिंह धवन दवाला जतिन उमेश मनीष आदि अनेक कार्यकर्ताओं की टोली उपस्थित रही।