डॉ विकास गिल ने आरएलपी से भरा नामांकन पत्र

उदयपुरवाटी l जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे ही नामांकन भरने वाले प्रत्याशियों ने  सोमवार को उदयपुरवाटी रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष विभिन्न पार्टी के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया  l आरएलपी प्रत्याशी डॉक्टर विकास गिल ने भी सोमवार को रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया l इस बार उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र से डॉ विकास गिल भी आरएलपी पार्टी से अपना भाग्य आजमा रहे हैं l