Kota: डीआरएम ने 35 उत्कृष्ट महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित*

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
 कोटा राजस्थान 

कोटा 09 मार्च । पश्चिम मध्य रेल के कोटा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मंडल रेल प्रबंधक मनीष तिवारी द्वारा 09 मार्च को सभागृह में 35 उत्कृष्ट महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इन महिला कर्मचारियों में वे कर्मचारी भी शामिल थीं जिन्होंने इस अवसर पर पूरे सप्ताह विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया था। उल्लेखनीय है कि कोटा रेल मंडल में लगातार 01 मार्च से 08 मार्च तक अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा था इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला कर्मचारियों को पारिवारिक एवं व्यवसायिक तनावों के प्रबंधन की कला सीखकर एवं उसको आत्मसात कर अपने जीवन को हर कदम पर सफल बनाने का था।
मण्डल रेल प्रबंधक महोदय ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महिला कर्मचारियों द्वारा उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।
          इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुप्रकाश ने पूरे सप्ताह के दौरान हुई विभिन्न गतिविधियों जैसें – वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, कविता, शायरी, सेमिनार एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता पर पावर पॉइंट प्रजन्टेशन के माध्यम से प्रकाश डाला । 
     समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक आर. आर. के. सिंह, विभिन्न विभागों के शाखा अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी उपस्थित थीं।