Kota: द्रोणाचार्य स्पोर्ट एकेडमी द्वारा 15 जनवरी को मकर सक्रांति पर्व पर निशुल्क पक्षी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 15जनवरी,द्रोणाचार्य स्पोर्ट एकेडमी द्वारा 15 जनवरी रविवार को मकर सक्रांति पर्व पर निशुल्क पक्षी चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
प्रेसिडेंट रेहान असलम ने बताया कि आज कुल 39 पक्षियों का रेस्क्यू किया गया जो कि चाइनीज मांझे की तेज धार की वजह से घायल हुए। इनमे 12 तोते 19 कबूतर और कबूतर 18 डव (सफेद कबूतर) का इलाज किया गया।
विनीत स्टोन सेक्रेटरी ने बताया कि कुछ केस इतने भयानक थे कि पक्षी के पंख पूरी तरह से कट कर अलग ही हो गए है जो अब कभी उड़ नहीं पाएंगे। ऐसे पक्षियों को चिड़ियाघर को सौंपा जाएगा। इरशाद अली ने बताया शिविर में कोटा में बाहर से पढ़ने आए 50 से ज्यादा विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर शिविर में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों के लिए रैपिड फायर प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमे पक्षियों से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे और सही जवाब देने वालो को इनाम भी दिया गया।
सभी पक्षियों का इलाज सीनियर डॉक्टर विलास राव गुलहने और सोहैल बैग द्वारा किया गया।
शिविर का मुख्य आकर्षण का केंद्र हरा कबूतर रहा जो कि समानायतः राजस्थान में देखा नही जाता। ये कबूतर की एक प्रजाति है जिसे हरियाल कहा जाता है।
शिविर में ट्रस्टी गीता गुप्ता,नीरज गौड़,कौशल गहलोत,उर्वशी गहलोत, असलम खान, प्रशांत पवार, सेटी गोचर, जहूर अहमद,मंजू दास,अमित दास, चंदन,निकुंज, अन्नू मीरा, मंजू विजय,कविता नागर,इत्यादि पशुप्रेमी सम्मिलित हुए।