रानीपुरा कस्बे मे श्री चारभुजा नाथ भगवान के प्रधान मंदिर परिसर में होलाष्टक के चलते महिलाओं ने सुख समृद्धि के लिए पूजा अर्चना कर मंगल गान किया
रानीपुरा (लोकेश गुर्जर)
बूंदी 3 मार्च। क्षेत्र के रानीपुरा कस्बे के चारभुजा मंदिर में होलाष्टक के चलते गुरुवार को महिलाओं ने पूजा अर्चना कर मंगल गान किया महिला श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर के चारभुजा भगवान की जल, चंदन, तुलसी से पूजा अर्चना कर नारियल, फल, पुष्प आदि चढ़ाये । पुण्य लाभ व सुख समृद्धि की कामना से घंटो तक बन गए नंदलाल ललिहार लीला गुदवालो प्यारी । तेरे द्वार
खड़ा भगवान, भगत भर दे रे झोली । मनख जमारो फेर नहीं आवे बंदा, भजन कर हरी को तर जासी । होली खेले रे सांवरिया फागुन में ऐसे मनभावन भजन गाकर मंगल गान किया। आरती व मंत्र पुष्पांजलि के शामिल रही ।
बाद भोग लगाकर के प्रसाद वितरित किया । इसमें राधा निशा, निशा सेन, राधा जांगिड़, राजेश जांगिड़ नितेश गौतम, हेमलता शर्मा गायत्री गुर्जर आदि शामिल रही