बूंदी: चिकित्सालय के गेट पर खाई खुदी होने से गोवंश व अन्य पशु चिकित्सा के अभाव में हो रहे हैं मौत का ग्रास

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा 
कोटा संभाग 

गौ वंशो व पशु पालकों में भारी आक्रोश बना हुआ है

बूंदी 13 अगस्त। जिला बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय के मुख्य दरवाजे को नाली निर्माण के लिए 5  6  दिनों से खोदी गई खाई से रास्ता अवरोध किया हुआ है, गंभीर पशुओं को चिकित्सा  के लिए लाना काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सालय में सेवा कर रहे गोपाल गौ सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष रामबाबू श्रृंगी ने बताया कि नगर परिषद व अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही से गोवंश व अन्य पशुओं को चिकित्सा के लिए अस्पताल में नही ला पा रहे ही क्योंकि अस्पताल के मुख्य मार्ग पर खाई खोद कर रास्ता अवरोध किया हुआ है जिससे चिकित्सा नहीं मिलने के कारण गोवंश व अन्य पशु मौत का ग्रास हो रहे हैं कोई उत्तरदाई नहीं है।