कोट बांध आश्रम पर शीघ्र बनेगा दुर्गा व हनुमान जी का मंदिर

कोट बांध आश्रम पर शीघ्र बनेगा दुर्गा व हनुमान जी का मंदिर

लाखों रुपए की लागत से शीघ्र तैयार होगा मंदिर का निर्माण

भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ मंदिर निर्माण का कार्य

कोट बांध आश्रम की साध्वी डॉ योग श्री नाथ महाराज के सानिध्य में हुआ भूमि पूजन

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
निकटवर्ती कोट बांध आश्रम पर शीघ्र ही लाखों रुपए की लागत से दुर्गा व हनुमान जी का मंदिर का निर्माण शुरू होगा l कोट बांध आश्रम पर शुक्रवार को मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया l कोट बांध आश्रम की साध्वी डॉ योग श्री नाथ महाराज के सानिध्य में भूमि पूजन हुआ l नवलगढ़ के विष्णु रूथला ने जानकारी देते हुए बताया कि आश्रम पर शीघ्र ही मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा l इस दौरान पंडित सुभाष पुरोहित ,प्रदीप शर्मा, किरण रूथला, एंड परिवार, विद्याधर जाखड़ ,ओम प्रकाश ढाका, टोडपुरा सरपंच भंवर सिंह धीवा, सुमित्रा इंदौरिया, सुनीता शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे l

https://youtu.be/g5vkLodbBvs