सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे में DYFI तहसील कमेटी की मासिक मीटिंग आयोजित की गयी l जिसमें पूर्व मे किए गए कार्यक्रमों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई ,जिसमें य़ह तय किया गया कि 14-07-2022 को तहसील स्तर पर निम्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा l जो निम्नलिखित मांगे हैं
1. अग्निपथ योजना में ठेका प्रथा बन्द करके स्थायी रोज़गार प्रदान करे।
2 .बेरोजगारी भत्ता बिना किसी शर्त के साथ दिया जाए।
3.प्रतियोगिता परीक्षाओं मे हो रहीं धांधली को बन्द की जाए।
4 AIR FORCE ,NAVY ,ARMY के रिजल्ट बकाया चल रहे हैं, उनको तुरंत प्रभाव से जारी किया जाए।
5. सरकारी नौकरिया के निजीकरण को बन्द किया जाए।
इस दोरान DYFi तहसील अध्यक्ष किशोर सैनी,DYFiतहसील महासचिव इन्द्रiज सैनी,सन्दीप जीनगर,कैलाश तंवर,रामधन कटारिया,शिशराम,रवीं जिंदोलिया,नारसिंह बागोरा, सुनील तंवर,मनोज सैनी तमाम साथी मौजूद थे।