कचरे के संग्रहण और निस्तारण के लिए ECOBAG स्वच्छता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया
कचरे के संग्रहण और निस्तारण के लिए ECOBAG स्वच्छता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया
स्थानीय वीसोच महाविद्यालय सियाट में अपने घर के कचरे को बाहर ना फेंककर आधुनिक युग की मोबाइल एप्लीकेशन ईकोबैग के माध्यम से बेचने के लिए तथा स्वास्थ्य व स्वच्छता संबंधित जागरूकता हेतु नगर पालिका, नेहरू युवा केंद्र और डीसू इन्नोवेशन ईकोबैग के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय परिसर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें ईकोबैग प्रतिनिधि दिनेश उज्जवल ने संपूर्ण मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से कचरे और अनुपयोगी सामान का संग्रहण व निस्तारण के साथ सामाजिक समस्या के समाधान की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई । साथ ही आज की समय की जरूरत रीयूज और रीसायकल का महत्व बताते हुए छात्र-छात्राओं में पर्यावरण जागरूकता हेतु अपनी अपने विचार रखें ।
कार्यक्रम में डायरेक्टर हेरम्ब भारद्वाज ने अपने विचार में स्वच्छता के साथ उचित प्रबंधन का संदेश दिया और रीयूज व रिसाइकिल आज के समय की आवश्यकता बताते हुए सभी छात्र छात्राओं को ईकोबैग की मुहिम अपने शहर को गंदगी से बचाओ से जुड़ने और अपने कचरे तथा अनुपयोगी सामान का पुन उपयोग हेतु सुव्यवस्थित प्रणाली का उपयोग करने के लिए संदेश दिया ।
कार्यक्रम में ईकोबैग से सीईओs सुमन सिंघाडिया, ईकोबैग प्रतिनिधि दिनेश उज्जवल महाविद्यालय परिवार से डायरेक्टर हेरम्ब भरद्वाज,कार्यवाहिका वर्षा तिवारी, नीलम कँवर, ज्योति शर्मा, अंजू सतीझा, बजरंग सिंह, इसरार, भागेन्द्र सिंह, समरपाल, मोहम्मद आसिफ, अशोक गहलोत, शाहरुख़ खान, गोपाल सांखला, भावना गौराणा, उगमराज आदि व महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।