जनता जल योजना के कर्मचारीयो ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
जनता जल योजना के कर्मचारीयों को जलदाय विभाग में पम्प चालक पद
पर स्थाई करने की मांग रखी
बूंदी 16 जनवरी,
जनता जल योजना के कर्मचारीयो ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए बताया कि जनता जल योजना में सन् 1994 से लगातर 25-27 वर्षो से जनता जल योजना के कर्मचारी अल्प मानदेय 6734- / रू. पर अपनी सेवाएं दे रहे है। बजट घोषणा
2022 के अनुसार कर्मचारियों सहित योजना को जलदाय विभाग में हस्तांतरित किये जाने के पश्चात उक्त कर्मचारीयों ने जनः स्वास्थ्य अभि. विभाग में स्थाई कर्मचारीयों का स्थाई समायोजित करने की मांग की है।
अतः सरकार से अनुरोध है कि उक्त मांग पर शीघ्र कार्यवाही करवाने का श्रम करावे। इस दौरान सभी जनता जल योजना कर्मचारी मौजूद रहे