ENG vs AUS: आस्ट्रेलिया की खराब शुरूआत, लंच तक गंवाये चार विकेट, ब्रॉड, वोक्स ने दिये शुरूआती झटके

जयपुर। : हेडिंग्ले में चल रहे तीसरे एशेज टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट गिर गए हैं। इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड ने दो विकेट लिए हैं जबकि क्रिस वोक्स और मार्क वुड ने अब तक एक-एक विकेट लिया है।

इससे पहले  इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने आई मेहमान टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और मैच के पहले ही ओवर में आस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर को स्टूअर्ट ब्रॉड ने चलता कर दिया। पहला विकेट मेहमान टीम ने मात्र चार रनों के स्कोर पर गंवा दिया। दूसरा विकेट उस्मान ख्वाजा के रूप में गिरा जिन्हानें मात्र 13 रनों की पारी खेली। आस्ट्रेलिया को दूसरा झटका क्रिस वोक्स ने दिया। वोक्स ने ख्वाजा को साफ बोल्ड आउट कर दिया। 

आस्ट्रेलिया को तीसरा बडा झटका पारी के 20 वें ओवर में लगा जब वोक्स ने मार्शन लबुशेन को विकेटकीपर जोए रूट के हाथों 21 रनों के निजी स्कोर पर चलता कर दिया। वहीं 25 वें ओवर में ब्रॉड ने स्वीट स्मि​थ को आउट करके आस्ट्रेलिया टीम की कमर तोड दी। समाचार लिखे जाने तक पहले दिन के भोजन के समय तक  आस्ट्रेलिया ने चार विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिये हैं।  
बता दें कि इस 5 मैचों की इस सीरीज में मेहमान टीम आस्ट्रेलिया ने 2 मैच जीत कर 2—0 से सीरीज में बढत बना ली है।  आखिरी मैच में इंग्लैंड को सीरीज में दूसरी हार का सामना करना पड़ा. बेन स्टोक्स की 155 रनों की अविश्वसनीय पारी के बाद भी, इंग्लैंड जीत हासिल नहीं कर सका और रविवार को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में 43 रनों से हार गई।