फाइनल में पाकिस्तान को हराकर इंग्लैण्ड बना T20 विश्व चैंपियन, बेन स्टोक्स खेली शानदार पारी

जयपुर। टी 20 विश्वकप के फाइनल में आज इंग्लैण्ड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर टी 20 विश्व 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया। दशकों को बाद इंग्लैंड एक बार फिर से चैंपियान बना। इंग्लैण्ड की जीत में आलराउंडर सैम करन और बेन स्टोक्स ने शानदार प्रदर्शन किया। बेन स्टोक्टस ने टीम को जीत ​ दिलाने के लिए 49 गेंदों में नाबाद 52 रन की पारी खेली।

मैच की बात करें तो टॉस जीतकर इंग्लैण्ड ने पहले गेदबाजी चुनी। पाकिस्तान की शुरूआत धीमी रही और पांचवे ओवर में सैम करन ने रिजवान को टीम के 29 रनो के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। रिजावान ने 15 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान बाबर आजम अच्छी फॉर्म नजर आ रहे थे लेकिन ​अदिल रशीद ने उन्हें आउट कर दिया। बाबर ने 32 रनों की पारी खेली। इसके अलावा शान मसूद ने पाक के लिए 38 रनो की पारी खेलीं पाकिस्तान के नियमित अंतराल में विकेट गिरते रहे। और अंत में 20 ओवर में 137 रन ही बना सकी। इंग्लैण्ड के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। सैम कुरेन ने 12 रन देकर 3 विकेट लिये तो वहीं आदिल र​शीद और क्रिस जॉर्डन ने 2—2 विकेट अपने नाम किये।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैण्ड की शुरूआत अच्छी नहीं रही। शाहीन अफरीदी ने पहले ही ओवर में एलेक्स हेल्स को आउट कर दिया। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने बीच के ओवर्स में अच्छी गेंदबाजी की लेनिक वह मैच जिताने के लिए पर्याप्त नहीं थी। इंगलैण्ड की तरफ से बटलर ने 26 रन बनाये। वहीं, आलराउंडर बेन स्टोक्स ने 52 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। पाकिस्तान की तरफ से हारिस रऊफ के 23 रन देकर 2 विकेट लिए। सैम करन को प्लेयर आॅफ द मेच और सीरीज चुना गया।