इंग्लैंड ने किया हिसाब बराबर, तीसरा टेस्ट में भारत को पारी और 76 रनों से हराया

जयपुर। तीसरे टेस्ट को जीतकर इंग्लैंड ने इस सीरीज में भारत से जीत हार का हिसाब चुकता कर लिया है। मेजबान टीम ने पांच टेस्ट मैच की सीरीज का तीसरा टेस्ट एम पारी और 76 रनों से अपने नाम कर लिया । इस जीत के साथ सीरीज में 1—1 की बराबरी भी कर ली है।
भारत ने कल की पारी को 215 रनों से आगे खेलना शुरू कीया। चतेश्वर पुजार अपने ​कल के स्कोर में बिना कोई रन जोडे आउट हो गये। पुजारा ने 91 रनों की पारी खेली। चेतेश्वर पुजारा के जल्दी गिरने के बाद, रॉबिन्सन ने कप्तान विराट कोहली को भी आउट कर दिया और भारत को बैकफुट पर ला दिया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को जेम्स एंडरसन ने चलता कर दिया और इसी के साथ भारत की मैच वापसी की उम्मीदें धूमिल हो गई। रहाने के बाद रॉबिन्सन ने ऋषभ पंत को आउट कर दिया। पंत केवल 1 रन ही बना सके। इसके बाद मोहम्मद शमी अली के हाथों आउट हुए जबकि इशांत शर्मा को रॉबिन्सन ने आउट किया जिन्होंने पांच विकेट लिए। तेज गेंदबाज क्रेग ओवरटन ने खतरनाक दिखने वाले रवींद्र जडेजा को 30 रन पर और मोहम्मद सिराज को उसी ओवर में आउट करके मैच जीत लिया।

बता दें कि कल ले पुजारा और विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 99 रन जोड़े लेकिन आज सुबह दोनों बल्लेबाज जल्द ही आउट हो गये। इंग्लैण्ड की तरफ ओली रॉन्बिसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। वहीं एंडरसन ने दूसरी पारी में एक विकेट लिया। क्रेग ओवरटन ने तीन भारतीय बल्लेबाजों को पैवेलियन की राह दिखाई।