बूंदी: भारतीय नववर्ष मनाने को लेकर गाँवो में भी उत्साह, रैली में आने के संकल्प के साथ गाँव-गाँव पीले चावल बाँटे।

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान

बूंदी 16 मार्च। भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या 21 मार्च पर बूंदी में होने वाली वाहन रैली में बूंदी शहर के नज़दीक देहात क्षेत्र के विभिन्न गाँवो में उत्साहपूर्वक भागीदारी को लेकर खूँजा क्षेत्र के सीन्ता,खूनेटिया,उलेड़ा सहित विभिन्न गाँवो में नववर्ष आयोजन समिति के सदस्य रूपेश शर्मा के साथ तेजाजी मंदिर समिति अध्यक्ष कृष्ण चौधरी, भाजपा कार्यकर्ता सुनील शर्मा, सीन्ता सरपंच लादूलाल गुर्जर,रामनगर सरपंच बालकनाथ,नीमकाखेड़ा सरपंच भोपाल सिंह,पूर्व सरपंच रामप्रसाद बैरागी, उप सरपंच राकेश सैनी,पवन शृंगी,वरिष्ठ भाजपा नेता पन्नालाल गौतम,समाजिक कार्यकर्ता दिनेश बैरागी, एबीवीपी के भगवान गुर्जर,सीताराम सैनी खैरुणा,टीकम कुमावत ने गाँवो में पहुँचकर ग्रामवासियों को पीले चावल देकर उत्साह के साथ वाहन रैली में अधिकाधिक भागीदारी के लियें निमन्त्रण दिया। ग्रामवासियों ने उत्साह के साथ नववर्ष मनाने के साथ ही बूंदी में आयोजित होने जा रही दुपहिया वाहन रैली में अधिक से अधिक भागीदारी का संकल्प लिया।