Kota: बजट में हर वर्ग को मिली खुशियों की सौगात - शालिनी भटनागर

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा

कोटा राजस्थान 

कोटा 01 फरवरी, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शालिनी भटनागर के नेतृत्व मैं महिला मोर्चा की बहनों ने देश का आम बजट सुना और प्रतिक्रिया दी  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  द्वारा देश का आम बजट 2023 पेेश किया गया। बजट को हर वर्ग के लिए खुशियों की सौगात वाला बजट बताते हुए कहा कि  वित्त मंत्री बेहतरीन बजट पेश किया है जिसमे गरीब खाद्यान्न योजना 1 साल के लिए बढ़ाई गई है। 7 लाख की आय तक अब कोई टैक्स नहीं लगेगा जैसी आमजन से जुड़ी कई बड़ी घोषणा कर इस बजट को युवा, बुजुर्ग, किसान, व्यापारी, स्टूडेंट्स, नोकरपेशा,महिलाओं सभी वर्गों का बड़ी राहत प्रदान करते हुए दुनियाभर भर में अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ बन रहे भारत देश का एक बार फिर डंका बजाते हुए सरकार द्वारा देश को प्रगति के शिखर पर ले जाने वाले  महत्वपूर्ण फैसलों की भी बजट में घोषणा कर देशवासियों में उत्साह का संचार कर दिया।  उन्होंने कहा कि 2014 से अब तक सरकार के सभी बजट में हर वर्ग के लिए अभूतपूर्व राहत दी है यह बजट भी सभी वर्गों के लिए खुशियों की सौगात है।