Bundi : केंद्रीय विद्यालय बूंदी के विद्यार्थियों का संभाग स्तरीय 50 वी राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी -2023 में बेहतरीन प्रदर्शन

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान

बून्दी, 19 अप्रेल। केंद्रीय विद्यालय बूंदी के विद्यार्थियों का केंद्रीय विद्यालय न. 1, कोटा में आयोजित संभाग स्तरीय 50 वी राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी -2023 में बेहतरीन प्रदर्शन किया। केंद्रीय विद्यालय बूंदी के 15 विद्यार्थियों ने विभिन्न थीम मे भाग लिया। विद्यालय की सुरभि मीना एवं रुचिका गुर्जर ,कक्षा - 9, इस प्रदर्शनी में प्रथम स्थान के साथ क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित 50 वी राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी -2023 में श्री अमित कुमार तिवारी ,कार्यानुभव शिक्षक के निर्देशन में बनाए गए प्रोजेक्ट के साथ 20 अप्रेल को केंद्रीय विद्यालय न . 1, जयपुर में भाग लेगे। इसके साथ श्रीमती पूनम कपिल , प्राथमिक शिक्षक के निर्देशन में आयुक्ता गौतम ,कक्षा - 8 एवं उन्नति बागला, कक्षा - 8 द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट को इस प्रदर्शनी में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ एवं राधिका शर्मा , कक्षा 8 एवं सुरभि साहू, कक्षा - 8 द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विद्यालय के गौरव माथुर ,कक्षा 9 ,सात्विक पांचाल ,कक्षा 10 ,नीरज गहलोत ,कक्षा 9, हिमांशी राठौड, कक्षा - 8, साक्षी हाड़ा ,कक्षा - 7 ,पिहिका पंचोली ,कक्षा - 7, भाव्यंशी गोस्वामी ,कक्षा - 8, लक्षित साहू ,कक्षा -10 ने श्री नागेंद्र सिंह , एवं श्री अमित कुमार तिवारी के निर्देशन में बनाए गए प्रोजेक्ट के साथ इस प्रदर्शनी मे भाग लिया। इस अवसर पर  केंद्रीय विद्यालय बूंदी के प्राचार्य ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ,और कहा यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए बड़े हर्ष का विषय है।