Kota: रेलवे विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतिभागियों में अतिउत्साह*

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा 

कोटा राजस्थान


 *रेलवे विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतिभागियों में अतिउत्साह* 

क्रिकेट में सर्वाधिक रन इंजीनियरिंग(पी.वे) ने बनाया 

कोटा 08 फरवरी,2023
 पांच दिवसीय “हेल्थ एंड वेलनेस” थीम पर आधारित अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार, 08 फरवरी को कोटा रेलवे स्टेडियम में क्रिकेट, टेबल टेनिस, कैरम एवं शतरंज खेल का आयोजन किया गया । क्रिकेट के कुल छह मैच खेले गये प्रति मैच 12 ओवर के थे जिसमे इंजीनियरिंग(पी.वे) विभाग ने कुल 240 रन (सर्वाधिक) बनाये एवं इस विभाग के कुलदीप ने 100 रन (शतक) बनाया ।
अंतर विभागीय पांच दिवसीय विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में कोटा रेल मंडल के कुल 397 कर्मचारी खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे । जिसमे कैरम प्रतिस्पर्धा में 5 एवं शतरंज में 2 भाग लेंगी ।
 इस प्रतियोगिता का मार्गदर्शन मंडल रेल प्रबंधक, नेतृत्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुप्रकाश एवं निर्देशन सहायक कार्मिक अधिकारी रजनीश कुमार द्वारा किया गया । जिसका संचालन खेलकूद -मुख्य कल्याण निरीक्षक देशबंधु बंशल द्वारा किया गया । इस प्रतिस्पर्धा में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने अपनी रुचि के अनुसार भाग लिया साथ ही अत्यधिक संख्या में दर्शक मौजूद रहे ।      

 08 फरवरी के अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का परिणाम (विजेता):-

 क्रिकेट(छह मैच)-  1.डब्लूआरएस A  2. आरपीएफ 3.मकेनिकल 4.इंजीनियरिंग(पी.वे) A                       5.इलेक्ट्रिकल-टीआरडी A 6.ट्रैफिक

 टेबल टेनिस      1. रजत शर्मा 2. देवेन्द्र झोकर 3.योग्रन्द्र वर्मा  

 कैरम      1.सोमेश पराशर 2. रवि अहिरवार 3.अनिल कुमार 

 शतरंज   1.राकेश शर्मा 2. कृष्ण कुमार 3. सार्थक महाजन