संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
अधिक से अधिक लोगों को इंदिरा रसोई का लाभ मिले इसके लिए लोगों को किया जाएगा जागरूक........ अधिशासी अधिकारी हेमंत सैनी
उदयपुरवाटी कस्बे में बस स्टैंड के पास स्थित इंदिरा रसोई की साफ-सफाई व खाने की परख करने के लिए नगर पालिका अधिशासी अधिकारी हेमंत सैनी ने औचक निरीक्षण किया l हमारे उदयपुरवाटी संवाददाता ने इंदिरा रसोई के औचक निरीक्षण के बारे में उदयपुरवाटी अधिशासी अधिकारी हेमंत सैनी से बात की तो उन्होंने बताया कि इंदिरा रसोई के भवन में अच्छी साफ-सफाई है व साफ-सुथरा खाना आए हुए लोगों को दिया जाता है l लेकिन इसके बाद भी लोगों को जागरूक करना होगा इसलिए जगह-जगह बैनर और होर्डिंग लगाए जाएंगे l अधिशासी अधिकारी सैनी इंदिरा रसोई में बनने वाले खाने की जांच करते हुए वहां खाने खाने आए व्यक्तियों से से खाने की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी ली l इंदिरा रसोई निदेशक कांता देवी ने बताया कि अधिशासी अधिकारी ने इंदिरा रसोई का औचक निरीक्षण किया था जिसके दौरान उन्हें पूरी संतुष्टि यहां पर मिली l इसके साथ ही सैनी ने पास में ही बने रेन बसेरा व गांधी वाचनालय में भी औचक निरीक्षण किया l