Kota: तीन जोड़ी सुपरफास्ट गाड़ियों का विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन पर प्रायोगिक हाल्ट

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा

कोटा राजस्थान

कोटा 09 मार्च । यात्रियों की सुविधा एवं आमजनता की मांग पर रेल मंत्रालय द्वारा कोटा मंडल होकर जाने वाली गाड़ी संख्या 12967 / 12968 चेन्नई-जयपुर-चेन्नई, गाड़ी संख्या 12969 / 12970 कोयंबटूर-जयपुर-कोयंबटूर एवं गाड़ी संख्या 12975 / 12976 मैसूर-जयपुर-मैसूर का विक्रमगढ़  आलोट  स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर दोनो दिशाओं में छः माह के लिए 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है।

 विक्रमगढ़  आलोट  स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव वाली गाड़ियाँ :-

1. गाड़ी संख्या 12967 / 12968 चेन्नई-जयपुर-चेन्नई के मध्य चलने वाली गाड़ी जो अपने प्रारम्भिक स्टेशन चेन्नई से प्रस्थान कर विक्रमगढ़  आलोट में आगमन समय रात 11:43 बजे एवं वापसी में जयपुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी का विक्रमगढ़  आलोट  में  आगमन समय रात 01:43 बजे दोनों दिशाओं में दिनांक 13.03.2023 से 09.09.2023 तक होगा ।

2. गाड़ी संख्या 12969 / 12970 कोयंबटूर-जयपुर-कोयंबटूर के मध्य चलने वाली गाड़ी जो अपने प्रारम्भिक स्टेशन कोयंबटूर से प्रस्थान कर विक्रमगढ़ आलोट में आगमन समय रात 11:43 बजे दिनांक 11.03.2023 से 07.09.2023 तक एवं वापसी में जयपुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी का विक्रमगढ़  आलोट में आगमन समय रात 01:43 बजे दिनांक 15.03.2023 से 11.09.2023 तक होगा ।

3. गाड़ी संख्या 12975 / 12976 मैसूर-जयपुर-मैसूर के मध्य चलने वाली गाड़ी जो अपने प्रारम्भिक स्टेशन मैसूर से प्रस्थान कर विक्रमगढ़  आलोट में आगमन समय रात 11:43 बजे दिनांक 10.03.2023 से 06.09.2023 तक एवं वापसी में जयपुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी का विक्रमगढ़  आलोट में आगमन समय रात 01:43 बजे दिनांक 09.03.2023 से 05.09.2023 तक होगा ।

         इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/जनसम्पर्क अधिकारी-कोटा रोहित मालवीय द्वारा बताया कि यह निर्णय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है । जिससे महिदपुर के यात्रियों को आवागमन में राहत मिलेंगी। इस संबंध में सर्व संबधित स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है । यात्रियों से अनुरोध है कि ऊक्त ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करे ।