Bundi : हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र में व्यापक विकास से आमजन का जीवन हुआ आसान - चांदना
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी, 28 फरवरी। युवा मामले, खेल तथा सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री अशोक चांदना ने कहा कि हिण्डोली-नैनवां में व्यापक विकास करवाने के साथ ही आमजन को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने में कोई कसर नही रख छोड़ी है। चांदना मंलगवार को नैनवां उपखण्ड के गुड़ा देवजी व जजावर गांव में हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र में हुए विकास कार्यो के केलेण्डर विमोचन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
राज्यमंत्री चांदना ने कहा कि राज्य सरकार ने बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है। हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं की गई है। उन्होंने कहा कि बीते चार सालों में इस क्षेत्र में पेयजल, सिंचाई, चिकित्सा, शिक्षा, कृषि, सड़क सहित ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है, जिसमें विकास कार्य नहीं हुआ हो। क्षेत्र में हुए चहुमुखी विकास से आमजन का जीवन आसान हो रहा है।
राज्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या का एक हजार करोड़ की चम्बल पेयजल परियोजना से स्थाई समाधान हो गया है। आमजन को बेहतर आवागमन के लिए क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे गांवों में भी अब शीघ्र सड़के बनाकर बेहतर कनेक्टिविटी मुहैया करवाई जाएगी। क्षेत्र में बनाए गए मिनी डेम और एनीकटों से किसानों को सिंचाई तथा ग्रामीणों को पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। साथ ही क्षेत्र के भूमिगत जल स्तर में वृद्धि हो रही है। इन कार्यों पर 200 करोड़ की राशि खर्च की गई है।
चांदना ने कहा कि 76 लाख परिवारों को आगामी एक अप्रेल से 500 रूपये में गैस सिण्लेडर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की बीमा राशि बढ़ाकर अब 25 लाख रूपये कर दी गई है। उन्होंने कहा कि योजना की जानकारी लेकर इसका अधिकाधिक लाभ उठाएं।
इस अवसर पर पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष ओम प्रकाश जैन, धर्मराज मीणा ब्लाॅक अध्यक्ष नैनवां, पर्व प्रधान श्योपाल मीणा, हरिनारायण, महावीर ,मोहनलाल, मंडल अध्यक्ष रामावतार शर्मा, कुलदीप, राजाराम बैरवा आदि मौजूद रहे।