Bundi: बूंदी के किसानों को भी मिलना चाहिये बीज निगम का लाभ-चर्मेश शर्मा*

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

*राज्य मंत्री धीरज गुर्जर की अध्यक्षता में राजस्थान बीज निगम की बैठक संपन्न*

 बूंदी 26 अप्रैल।राजस्थान बीज निगम की नीति निर्धारण बैठक मंगलवार रात जयपुर  पंत कृषि भवन कार्यालय में बीज निगम के अध्यक्ष राज्य मंत्री धीरज गुर्जर की अध्यक्षता में संपन्न हुयी। जिसमें प्रदेश के किसानों से जुड़े हुये विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श हुआ।बैठक में राज्य मंत्री धीरज गुर्जर,वरिष्ठ आईएएस राज्य के कृषि आयुक्त कान्हाराम,राज्य की उद्यानिकी आयुक्त शुभम चौधरी व बीज निगम निदेशक चर्मेश शर्मा ने  विभिन्न विषय पर अपने विचार रखें।

 बैठक में राजस्थान बीज निगम के निदेशक चर्मेश शर्मा ने एक बार फिर आजादी के दशकों बाद भी बूंदी जिले में बीज निगम का कार्यालय तक शुरू नहीं होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।उन्होंने बूंदी जिले मे उन्नत कृषि उत्पादन के लिये बीज निगम का प्लांट स्थापित करने की भी मांग रखी। शर्मा ने कहा कि उनके राजस्थान बीज निगम का निदेशक बनने के बाद बूंदी जिले भर के लोगो को  उम्मीद है कि बूंदी जिले में भी बीज निगम का भंडारण व उत्पादन कार्य शुरू हो पायेगा। महाप्रबंधक कैलाशचंद मीणा ने कहा कि अभी राजस्थान के 22 जिलों में बीज निगम प्लांट व भंडारण का कार्य हो रहा है।

राहत शिविर में भागीदारी निभाये- गुर्जर*

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव राज्य मंत्री धीरज गुर्जर ने बैठक में राज्य सरकार के महंगाई राहत शिविर योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे वंचित लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बीज निगम के पदाधिकारियों से भी आमजन को शिविर के बारे में बताने और इस विषय में जन जागरण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महंगाई राहत शिविर में आमजन के हित में हमें भी अपनी भागीदारी निभानी चाहिये।

बैठक में दिखा बूंदी का दबदबा*

मंगलवार रात जयपुर में पंत कृषि भवन में आयोजित बैठक में निगम के अध्यक्ष राज्य मंत्री धीरज गुर्जर, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कृषि आयुक्त कान्हाराम, उद्यानिकी आयुक्त शुभम चौधरी के साथ राजस्थान बीज निगम के निदेशक बूंदी के चर्मेश शर्मा भी मुख्य भूमिका में दिखाई दिये। शर्मा ने बूंदी जिले के किसानों के किसानों के लिये कृषि विभाग से भी विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कार्य शुरू करने की मांग रखी।