Kota : नागालैंड, त्रिपुरा में भाजपा सरकार बनने पर आतिशबाजी

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा

कोटा राजस्थान

मोदी जी के नेतृत्व में भारत पुनः विश्वशक्ति बनने को अग्रसर : विधायक संदीप शर्मा

कोटा 2 मार्च। पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड और त्रिपुरा में भाजपा की सरकार बनने पर विधायक संदीप शर्मा के कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशियां मनाई।विधायक संदीप शर्मा ने जयपुर से दूरभाष पर कार्यकर्ताओ को बधाई देते हुए एकजुट होकर राजस्थान से कांग्रेस सरकार को विदा करने का आव्हान किया।इस अवसर पर नव मतदाता के कोटा शहर प्रभारी सुरेश सुवालका और पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंकित श्रृंगी ने बताया कि भाजपा ने देश को कांग्रेस के सत्तर साल के कुराज से मुक्ति दिलवाई आज  मोदी जी के प्रयासों से धारा 370 हटकर अखंड भारत एक भारत की संकल्पना साकार होती नजर आ रही है साथ ही अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण ने भी देश में अध्यात्म और आत्मगौरव की भावना का प्रसार किया है। पार्षद सोनू धाकड़ और प्रदेश सदस्य राकेश नायक ने बताया कि आज भारत सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ पुनः विश्व गुरु बन रहा है जनता में राष्ट्रवाद, जनसेवा, देशभक्ति की भावना का प्रसार हुआ है और केंद्र ने ईमानदार और पारदर्शी सरकार की  तरह जनहित के कार्य किए है इसीलिए अब समूचे देश में प्रत्येक राज्य में भाजपा की सरकार बनती जा रही है और अब राजस्थान में भी आगामी विधानसभा चुनावों में कमल खिलेगा। इस अवसर पर मीडिया संयोजक मोनू पांचाल, सत्येंद्र यादव, अमरदीप शर्मा,तुषार शर्मा,तरुण भटनागर,मनु प्रताप,बिट्टू कुमार, सतीश गोचर,लोकेश गुप्ता,सुनील प्रजापति,नवनीत नागर,उमंग चतुर्वेदी,संतोष मीना,दीनू बंजारा,पार्थ शर्मा,मनीष शर्मा आदि उपस्थित रहे।