जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे कल, ये रह सकती है प्लेइंग 11 टीम

जयपुर। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज कल 18 अगस्त से शुरू होने वाली है। भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे केलएल राहुल की आगुवाई में आयी हुई है। इस दौरे पर सीनियर खिालाडियों को आराम दिया गया है। आइये यहां आपको संभावित प्लेइंग टीम के बारे में जानकारी देते हैं।

ओपनिंग की बात करें तो शिखर धवन और केएल राहुल पारी की शुरूआत करते हुए नजर आने वाले हैं। मध्यक्रम में युवा खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ सकते हैं । नंबर तीन पर शुभमन गिल खेल सकते हैं । चैथ नंबर पर दीपक हुड्डा या ईशान किशन को बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। नंबर पांच और छ पर दीपक हुड्डा और राहुल त्रिपाठी भी नजर आ सकते हैं। ऑलराउंडर के रूप में टीम में अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर नजर आ सकते हैं। अक्षर पटेल जिन्होंने हाल ही वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं शार्दुल ठाकुर तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट में प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज गेंदबाजी की शुरूआत कर सकते हैं। कुलदीप यादव प्रमुख स्पिनर के रूप में खेल सकते हैं। वहीं आलराउंडर अक्षर पटेल कुलदीप यादव का साथ देने वाले हैं।

पहले वनडे की भारत की संभावित प्लेइंग
केएल राहुल कप्तान, शिखर धवन ;उपकप्तान, शुभमन गिल, ईशान किशन ;विकेटकीपर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव