Bundi : एनएसयूआई स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान

*छात्र राजनीति के संघर्ष से मिलती है  प्रेरणा*

बूंदी 9 अप्रैल।भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के 52 वे स्थापना दिवस पर रविवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में एनएसयूआई से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत करने वाले कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया और ध्वजारोहण के साथ राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।
ध्वजारोहण के अवसर पर विचार व्यक्त करते हुये एनएसयूआई के दिल्ली विश्वविद्यालय और छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रभारी रहे राजस्थान बीज निगम के निदेशक चर्मेश शर्मा ने कहा कि सभी के लिये एनएसयूआई से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत करना गर्व का विषय है। छात्र राजनीति में संघर्ष से सफलता का  जो संकल्प मिलता है वह जीवन भर हमें प्रेरित करता है।एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय तंबोली ने कहा कि एनएसयूआई कांग्रेस पार्टी का प्रारंभिक संगठन है और इससे कार्यकर्ताओं की नीवं मजबूत होती है। पूर्व जिलाध्यक्ष बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजीवलोचन गौतम ने कहा कि हम सभी को आज भी एनएसयूआई से जुड़े होने पर गर्व है।पूर्व जिला अध्यक्ष विजयशंकर भुट्टन ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर विरोधी ताकतों को करारा जवाब देना चाहिये। कांग्रेस नेता मुकेश दाधीच ने कहा कि एनएसयूआई से अपनी शुरुआत करने वाले  अशोक गहलोत आज राज्य के मुख्यमंत्री हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष जगरूप सिंह रंधावा ने कहा कि एनएसयूआई संगठन से कुशल नेतृत्व के गुण मिलते हैं।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष देवराज शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेश सोनी,पूर्व प्रदेश महासचिव यासीन कुरेशी,पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र शर्मा, बिरजू  गुर्जर,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी मनीष शर्मा,हितेश खींची,कांग्रेस नेता इश्तियाक अली, पार्षद अर्जुन डाबोडिया, साबिर खान,अंकित बूलीवाल,एडवोकेट वसीम खान,डॉ जुनेद,हारून खान, शिवम गुर्जर,मोइनुल हसन,राधेश्याम मेहरा,जितेंद्र जारवाल,आकाश सुवालका,वीरेंद्र लटाला,नदीम,अमन राठौर आदि उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस महासचिव इश्तियाक अली का जन्म दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।