जयपुर। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का बल्ला फिलहाल उनकी काबिलियत के हिसाब से चल नहीं रहा है। विराट कोहली काफी लम्बे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं बना पाये हैं। ऐसे में कोहली ने अपने फैन्स को भी मायूस कर दिया है।
बता दें कि विराट कोहली ने नवंबर 2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं बनाया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट में तीन पारियों में सिर्फ 62 रन बनाए हैं। वहीं उनके प्रतिद्वंदी बल्लेबाज जोए रूट इस सरीज में दो शतकों के साथ 386 रन बना चुके हैं।
विराट कोहली के शतक को लेकर अब उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि विराट कोहली के बल्ले से जल्द ही बड़ा शतक आने वाला है। फिलहाल राजकुमार शर्मा सीनियर पुरुष दिल्ली टीम के मुख्य कोच के रूप में कार्य करते हैं, ने खुलासा किया कि उन्होंने हाल ही में कोहली से बात की थी और उन्हें विश्वास है कि कप्तान के बल्ले से एक बड़ा शतक जल्द ही आएगा।
शर्मा ने इंडिया न्यूज से बात करते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता कि उसे प्रेरित करने की कोई आवश्यकता है क्योंकि वह बेहद प्रेरित है। जब मैंने पिछले मैच के बाद भी उससे बात की थी, तो वह काफी उत्साहित था और खुश था कि वे जीत गए थे और अपने बारे में ज्यादा चिंतित नहीं थे। उन्होंने बताया कि जब कोहली इस तरह से उत्साहित होते हैं तो उनके बल्ले से बड़ा शतक निकलता है। वहीं उन्होंने कहा कि विराट को चुनौतिया बहुत पंसद हैं और वे डटकर उनका सामना करते हैं। और आने वाले मैच में हमें विराट कोहली अलग रूप दिखने वाला है जिसे हम जानते हैं।