Bundi : विदेशी रोगी भी ले रहे है पंचकर्म चिकित्सा उपचार का लाभ

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान

बूंदी 30 मार्च।  जिला आयुर्वेद चिकित्सालय बूंदी की पंचकर्म चिकित्सा इकाई द्वारा भारतीय रोगियों के साथ साथ विदेशी रोगियों को भी पंचकर्म चिकित्सा द्वारा उपचारित कर राहत प्रदान की जा रही है। पीएमओ & पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ सुनील कुशवाह ने बताया कि अब तक 21 देशों के 181 विदेशी पर्यटकों का पंचकर्म उपचार किया जा चुका है। राजस्थान दिवस के अवसर इस्त्रायल से आये दंपति (अनेट & शाना) का पंचकर्म उपचार पूर्ण हुआ तथा उन्होंने यहां प्रदान की जा रही पंचकर्म चिकित्सा सुविधा को उत्कृष्ट & प्रभावी बताते हुए सराहा। जिला कलेक्टर बूंदी के निर्देशन में उत्तर भारत का सबसे बड़ा & विश्वस्तरीय पंचकर्म एक्सीलेंस सैंटर स्थापित करने के लिए गांधीग्राम में 6बीघा भूमि का आवंटन किया गया है & जून 2022 में 52 करोड़ के प्रस्ताव तैयार करके आयुर्वेद निदेशालय के माध्यम से सरकार को भिजवाये गये हैं। पिछले माह बूंदी प्रवास के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी इस विषय पर अतिसकारात्मक रूख अपनाते हुए आयुष सचिव, राजस्थान को  इन प्रस्तावों को शीघ्र ही कैंद्रीय आयुष मंत्रालय दिल्ली को शीघ्र ही भिजवाने के निर्देश दिए थे। अगर ये प्रस्ताव मंजूर हो जाते हैं तो स्थानीय लोगों के साथ साथ विदेशी पर्यटकों को भी बड़े स्तर पर विश्वस्तरीय पंचकर्म चिकित्सा सेवाएं मिल पायेंगी & रोजगार के बड़े अवसर भी पैदा होंगे।