Bundi: श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर नीदरलैंड से आए विदेशी पर्यटको ने पुष्पों एवं गुलाल से होली खेलकर आनंद उठाया

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बूंदी 3 मार्च। श्री चारभुजा विकास समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक गर्ग ने बताया कि होली महोत्सव का श्रद्धालु एवं भक्तजन जमकर लुफ्त उठा रहे हैं आज नीदरलैंड से आए विदेशी पर्यटकों ने श्री चारभुजा मंदिर पर श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों के साथ जमकर पुष्प एवं गुलाल की होली खेली पुजारी पंडित ओम प्रकाश शर्मा ने श्री चारभुजा को विभिन्न प्रकार की रंगों की सुगंधित गुलाल व केसर एवं पुष्पों से होली खेली श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों ने जमकर भजन एवं गीत गाए ढोलक की थाप पर महिलाओं एवं पुरुषों ने भाव विभोर होकर नृत्य किया सभी लोगों ने सामूहिक रूप से ओम जय जगदीश हरे, श्री रामचंद्र कृपालु भजमन सहित अनेकों प्रकार की आरतियां गाकर भगवान को रिझाया श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है और सभी श्री चारभुजा नाथ के जयकारे लगा रहे थे विदेशी मेहमानों सहित श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों ने केसर पिस्ता बादाम युक्त दूध का व पंचमेवा का प्रसाद ग्रहण कर जयकारे लगा रहे थे इस मौके पर शिक्षाविद बसंत दाधीच, लालचंद विजयवर्गीय, श्याम राठौर, दिनेश दाधीच, आशीष लाठी, नवरत्न बिलिया सहित गणमान्य नागरिक श्रद्धालु एवं भक्तजनों ने मौजूद रहकर भजनों एवं गीतों का आनंद लेते हुए श्री चारभुजा नाथ के जयकारे लगाए|