पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भारत के इस स्टार बल्लेबाज की तारीफों के बांधे पुल

जयपुर। हैमिल्टन में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। पहले मैच में सात विकेट की करारी हार के बाद टीम इंडिया इस मैच में वापसी की उम्मीद कर रही थी, लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द हो गया। और श्रृंखला वर्तमान में कीवी टीम के पक्ष में 1-0 से है। बारिश के कारण मैच 29-ओवर-प्रति-साइड तक कम कर दिया गया था। जब टीम इंडिया का स्कोर 12.5 ओवर में 89/1 था तो बारशि ने फिर से दस्तर दे दी। इस समय पर क्रीज पर सूर्यकुमार यादव (34 *) और शुभमन गिल (45 *) रन बनाकर नाबाद थे।दोनों एकदिवसीय मैचों में, गिल बल्ले के अच्छे टच में नजर आ रहे थे। उन्होंने क्रमशः 50 और 45 * रन बनाए।

दूसरे वनडे के प्रसारण के दौरान प्राइम वीडियो से बात करते हुए, भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने शुभमन गिल जमकर तारीफ की।
उन्होंने कहा, 'आज उनका जोर गेंद की टाइमिंग पर था। गिल अच्छे फुटवर्क के साथ अच्छे नियंत्रण में थे। उसे खेलते हुए देखना बहुत अच्छा है। उसके बारे में अच्छी बात ये है कि वह एक गुणवत्ता खिलाड़ी है और वह लंबे समय तक (दशक का समय) तक रहने वाला है,"

उन्होंने कहा, "उनके पास काम करने की अच्छी नैतिकता है, वह कड़ी मेहनत करते हैं, वह इस खेल से प्यार करते हैं। वह खेलना जारी रखेंगे क्योंकि उनकी ग्रूमिंग अच्छी है, वह हमेशा जमीन से जुड़े रहते हैं।"