इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने भारतीय टीम और विराट कोहली के लिए कह दी ये बड़ी बात

जयपुर। लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच एक शानदार टेस्ट मैच खेला गया जिसे भारत ने 151 रन से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मैच के जीतने के बाद कईं दिग्गज क्रिकेटरों के बयान आ रहे हैं, उनमें से एक हैं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस। एंड्रयू स्ट्रॉस ने जो भारतीय टीम और विराट कोहली के बारे में जो कहा है उसे जानकर आपका दिल खुश हो जायेगा। स्ट्रॉस ने कहा है कि विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम के खिलाफ हर सीरीज मजबूत और चुनौती भरी होती है।

स्ट्रॉस ने कहा कि वह भारत या इंग्लैंड से कुछ भी कम की उम्मीद नहीं करते हैं जब मैच और सीरीज लाइन पर होती है। स्ट्रॉस ने कहा,कहा कि जो रूट की टीम मैच जीतने की प्रबल दावेदार थी लेकिन बुमराह और शमी के बीच नौवें विकेट के लिए हुई 89 रनों की साझेदारी ने पूरे मैच का रुख बदल दिया। चौथी पारी में भारत की बॉलिंग शुरूआत जबरदस्त थी और मेजबान टीम के 2 बल्लेबाजों को जल्दी आउट कर दबाव में डाल दिया। उन शुरुआती विकेटों ने मध्य क्रम पर भारी दबाव डाला और भारत के पास उन्हें आउट करने के लिए पर्याप्त ओवर थे। स्ट्रॉस ने कहा कि जिस तरह से भारत ने इस मैच में प्रर्दशन किया वो पूरी तरह सीरीज में लीड लेने की हकदार थी।

बता दें कि इस मैच में हमें दोनों टीम के खिलाडियों के मध्य कुछ गर्माहट भी देखने को मिली। और इसकी शुरूआत जसप्रीत बुमराह ने एंडरसन को बाउंसर डाल के की थी। इस कारण पांचवें दिन जब इंग्लैंड ने भारत के निचले क्रम के बल्लेबाजों जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को बाउंसर और स्लेजिंग करने का फैसला किया।