जयपुर। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन विवादों में रहा। इसी के संदर्भ में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने जोर देकर कहा कि केपटाउन टेस्ट के तीसरे दिन के विवादास्पद अंत के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को भारतीय कप्तान विराट कोहली को निलंबित करने की जरूरत है। या उन पर जुर्माना लगाना चाहिए या उन्हें निलंबित करना चाहिए।
दरअसल अश्विन की एक गेंद पर डीन एल्गर को एम्पायर मारैस इरास्मस ने एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया था। एल्गर ने रिव्यू लिया और गेंद ट्रैकिंग में पता चला कि गेंद स्टंप्स के ऊपर से जा रही थी। तो एम्पायर इरास्मस ने इसे 'असंभव' करार दिया, वहीं भारतीय टीम के खिलाडियों ने भी इस प्रक्रियाऐं दी। उसी समय कप्तान विराट कोहली ने स्टंप्स माइक की तरफ मुंह करके बोला सारा देश उनके खिलाफ है। रविचंद्रन अश्विन ने यहां तक कहा कि उन्हें 'जीतने के बेहतर तरीके' खोजने की जरूरत है। इस विवाद के बाद सोशल मीडिया से बहुत सारी प्रतिक्रियाओं को सामने आयी।
माइकल वॉन ने क्या कहा:
“यह बहुत महत्वपूर्ण है कि ICC कदम उठाए क्योंकि आपके पास वह सब नहीं हो सकता। आप निराश हों या न हों… बेशक, हम सभी के पास पिच पर ऐसे क्षण होते हैं जहाँ आप सोच रहे होते हैं कि कुछ आपको मिलने वाला है। और निराश होना बिल्कुल सही है। लेकिन जब आप एक कप्तान और हमारे खेल के नेता के रूप में इस तरह काम करते हैं, तो आईसीसी को कदम उठाना पड़ता है। उस पर जुर्माना लगाने की जरूरत है, उसे निलंबित करने की जरूरत है। ”