उमरान मलिक की बॉलिंग के मुरीद हुए पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, बीसीसीआई से की ये मांग

जयपुर। बुधावार को सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के खेले गये शानदार मैच में भले ही सनराइजर्स मैच हार गई लेकिन उनके तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने जो गेंदबाजी की उसके चारों ओर चर्चा हो रही है। उमरान मलिक ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके जिसके बाद वे इंडियन प्रीमियर लीग में पांच विकेट लेने वाले पांचवें भारतीय अनकैप्ड गेंदबाज बन गए।

नियमित रूप से विकेट लेने की क्षमता गेंदबाजी की स्पीड 150kph होने के कारण प्रशंसकों को टी 20 विश्व कप 2022 टीम में शामिल करने की मांग शुरू कर दी है, जो इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होगा। मलिक की गेंदबाजी देखकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम भी उनके कायल हो गये।
पी चिदंबरम ने कहा “उमरान मलिक तूफान अपने रास्ते में सब कुछ उड़ा रहा है। तेज गति और आक्रामकता देखने लायक है। आज के प्रदर्शन के बाद इसमें कोई शक नहीं कि वह आईपीएल के इस संस्करण की खोज है। उन्होंने कहा, "बीसीसीआई को उन्हें एक विशेष कोच देना चाहिए और उन्हें जल्दी से राष्ट्रीय टीम में शामिल करना चाहिए।"

इससे पहले इस सीज़न की शुरुआत में, जब मलिक के चार विकेट लेकर SRH ने पंजाब किंग्स को हराने में मदद की, तो एक अन्य कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी उन्हें भारतीय टीम में शामिल करने के लिए कहा था। उन्होंने ट्विट करके कहा था कि, “हमें भारत के रंगों में उसकी जरूरत है। क्या विलक्षण प्रतिभा है। उसे टेस्ट मैच ग्रीनटॉप के लिए इंग्लैंड ले जाएं। मलिक और बुमराह एक साथ गेंदबाजी करेंगे तो अंग्रेज डरेंगे!

उमरान मलिक ने इस सीजन में अब तक 15 विकेट लिए हैं और वह पर्पल कैप की दौड़ में युजवेंद्र चहल से पीछे हैं। अपनी टीम के हारने के बावजूद, मलिक ने अपने शानदार प्रयास के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। उन्होंने कहा, 'मैं जितना हो सके उतनी तेज गेंदबाजी करने का विचार था। मैदान थोड़ा छोटा है इसलिए विचार स्टंप पर रहने, गति को मिलाने और गेंद को स्टंप के भीतर रखने की कोशिश करने का है