Kota : गुलाबचंद कटारिया के राज्यपाल नियुक्त होने पर पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने दी बधाई
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 12 फरवरी, राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर कोटा उत्तर पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने उन्हें बधाई देते हुए यशस्वी कार्यकाल की अग्रिम शुभकामनाएं दी।
गुंजल ने कहा कि गुलाबचंद कटारिया राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं में शामिल थे वे कई बार विधायक रहे व राजस्थान सरकार में मंत्री भी रहे। अब उनके दीर्घकालिक राजनीतिक अनुभव का लाभ असम राज्य को मिलेगा। उन जैसे अनुभवी व्यक्ति को राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर गुंजल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया।