उदयपुरवाटी झुंझुनू रोड पर पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने किया भव्य शुभारंभ
कैलाश बबेरवाल की रिपोर्ट
श्रीराधे मोटर्स का हुआ शुभारंभ
उदयपुरवाटी. कस्बे में झुंझुनूं रोड़ पर स्तिथ जमात के निकट श्रीराधे मोटर्स का भव्य शुभारंभ श्रीकृष्ण गोपाल वैष्णव महाराज गुलाबपुरा भीलवाड़ा एवं पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने फीता काटकर किया। इससे पहले पंडित उपेंद्र दाधीच व विकास दाधीच ने विधिविधान से पूजा अर्चना करवायी। श्रीराधे मोटर्स के प्रोपराइटर गीदाराम सैनी ने बताया कि कस्बे सहित आस-पास के क्षेत्र में अब पेट्रोल के बिना कम राशि मे इलेट्रिक बेट्री से चलने वाली ओकाया कंपनी की स्कूटी वाजिब कम कीमत पर केंद्र व राज्य सरकार की सब्सिडी के साथ उपलब्ध है।कस्बे के लोगों को इलेट्रॉनिक स्कूटी वाजिब दर पर उपलब्ध होगी। ओकाया स्कूटी की अच्छी सर्विस है। आगजनी आदि की पूरी गारंटी ओकाया कंपनी की होगी। इस दौरान पार्षद घनश्याम स्वामी, सीताराम जांगिड़, दिनेश सैनी, शिवदयाल स्वामी, नितेश सैनी, पंसस बसंत चौधरी, एलआईसी अभिकर्ता शंकर लाल सैनी, कमलेश कुमार, बनवारी लाल मीणा, धूड़मल सैनी, हरलाल सैनी, मुकेश कुमार, श्रवणकुमार, राधेश्याम, भाजपा महेश सैनी, ओमप्रकाश सैनी, नंदलाल सैनी, बजरंगलाल जांगिड़, सुनील सैनी, अनिल सैनी, शैतान सैनी, सतीश मिश्रा, विकास सैनी, राधा सहित महिलाएं मौजूद थी।