सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के पचलंगी के झडाया नगर स्थित खातियो की ढाणी के पास भैरुंगढ़ हीरामल मंदिर पर शनिवार को शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में आए पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी व प्रधान प्रतिनिधि रामनिवास खटाणा का ग्रामीणों ने साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि आगामी आने वाले विधानसभा चुनाव में मौका मिला तो भैरूगढ़ के लिए डामीकरण सड़क बना दी जाएगी। क्षेत्र में विकास कार्य की कोई कमी नहीं रहेगी। गुरुजी प्रभात राम गुर्जर ने अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य लीलाधर मेघवाल, बजरंग लाल मीणा, पूरणमल गुर्जर, रामचंद्र गुर्जर,पूर्व पंच बंशीधर पटेल,आईसिह शेखावत, कन्हैया लाल, सोना देवी पटेल ,चावली देवी गुर्जर, मक्खन लाल जांगिड़,थुडा राम कुड़ी, दानाराम जांगिड़, बाबूलाल जांगिड़ सहित कई भगत गण मौजूद रहे।