जयपुर। भारत के पूर्व विकेटकीपर.बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने दुनियाभर में अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया है। धोनी जो कि दुनियाभर के महान कप्तानों के नाम में गिने जाते हैं। दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटरों ने दुनिया की कप्तानी, बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के कसीदे कढे हैं। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर और कप्तान रादिश लतीफ ने धोनी की अपने नाम के अनुसार विकेटकीपर नहीं माना ।
विकेटकीपिंग पर बोले लतीफ
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने महेंद्र सिंह धोनी की विकेटकीपिंग को लेकर कहा कि धोनी का जितना बडा नाम है उतने अच्छे वे विकेट के पीछे अच्छे नहीं रहे हैं। लतीफ कुछ आंकडों को सामने रखते हुए कहा कि विकेट के पीछे कैच छोडने के मामले में धोनी का प्रतिशत काफी अधिक है। लतीफ ने कहा कि धोनी का विकेट के पीछे ड्राॅपिंग 21 प्रतिशत है जो कि काफी ज्यादा है। लतीफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहाश्धोनी एक बल्लेबाज.विकेटकीपर थे जाहिर है धोनी बहुत बड़ा नाम है लेकिन अगर मैं आंकड़ों में जाता हूं तो उनका ड्रॉप प्रतिशत 21 हैए जो बहुत ज्यादा है।
धोनी के अलावा लतीफ ने आस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट की तारीफ की और बताया कि उनका ड्राॅपिंग प्रतिशत मात्र 11 था। मार्क बाउचर को भी उन्होनें विकेट के पीछे अच्छा बताया। बता दें कि एमएस धोनी को दुनियाभर में सर्वकालिक महान कप्तानों में से एक माना जाता है। धोनी क्रिकेट इतिहास के ऐसे इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफियां जीती हैं। धोनी ने भारत के लिए सन 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी दिलाई हैं।