इस भारतीय खिलाडी की बल्लेबाजी के कायल हुए पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर, बोले एकतरफा कर देते हैं मैच

 जयपुर। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गये तीसरे टी 20 मैच में भारत ने सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद पाकिस्तान पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल  भारत के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की प्रतिभा से आश्चर्यचकित रह गए। और यादव की जमकर तारीफ की। 
पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि  "जब भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए  शुरूआत में विकेट गंवा दिये तब  सूर्याकुमार ने जिम्मेदारी ली और यह ठीक था क्योंकि वरिष्ठ बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी ली और सुनिश्चित किया कि काम पूरा हो जाए। सूर्यकुमार यादव ऐसे खिलाड़ी हैं कि जब रन बनाते हैं, तो वह खेल को एकतरफा बना देते हैं और उन्होंने यही किया।"   भारत की बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए, अकमल ने कहा: "बल्लेबाजी में एक उल्लेखनीय बदलाव आया है। जिम्मेदारी और खेल के प्रति जागरूकता की भावना आई है कि 'अरे, हम कुछ गलत कर रहे हैं और अगर हम खेल जीतना चाहते हैं तो हमें इसे बदलने की जरूरत है।' ।"


बता दें कि  वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल की 19 गेंदों में नाबाद 40 रन की तूफानी पारी ने मेजबान टीम को पांच विकेट पर 159 रन पर पहुंचा दिया। मैच में  कुलदीप यादव (3/28) ने बीच के ओवरों में रनों का प्रवाह रोक दिया। लक्ष्य का पीछे करने उतरी भारतीय टीम के डेब्यूटेंट यशवी जयसवाल (1) और शुबमन गिल (6)  सस्ते में आउट हो गए इसके बाद   सूर्यकुमार ने 44 गेंदों में 83 रनों की विशेष पारी खेली और तिलक वर्मा ने नाबाद 49 रन बनाये जिसकी मदद से भारत ने  17.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। हालांकि  तिलक अपनी पहली श्रृंखला में लगातार दूसरे अर्धशतक से चूक गए क्योंकि कप्तान हार्दिक पंड्या  ने विजयी छक्का लगाया।