Bundi : लोकसभा अध्यक्ष की पहल पर निशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा 

बूंदी राजस्थान


बूंदी 29 अप्रैल। कोटा बूंदी सांसद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर रेड क्रॉस भवन बूंदी मैं भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल जयपुर के द्वारा निशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का शुभारंभ बूंदी विधायक अशोक डोगरा ने किया। विधायक अशोक डोगरा ने जयपुर से आए चिकित्सकों के दल से बातचीत की और उन्हें अधिक से अधिक केंसर मरीजों को लाभान्वित करने की बात भी कही । साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल से बूंदी व तालेड़ा क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा साथ ही विधायक ने कैंसर जांच वैन का निरीक्षण भी किया शिविर में निशुल्क जांच की जा रही है । साथ ही उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को यह शिविर तालेड़ा में आयोजित होगा इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री सुरेश अग्रवाल उत्तराखंड महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिनी पोखरिया नूपुर मालव, रंजना जोशी महावीर खंगार जितेंद्र हाडा संध्या शर्मा निर्मल मालव बबीता दाधीच आदि मौजूद रहे।