Kota: भयभीत कांग्रेस सरकार ने जनता को भृमित करने वाला किया बजट पेश - शालिनी भटनागर

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

भयभीत कांग्रेस सरकार ने जनता को भृमित करने वाला किया बजट पेश - शालिनी भटनागर

पिछली बजट घोषणाएं आज भी अधूरी


कोटा, 10 फरवरी, 2023

प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा पेश किया गया बजट जनता को भ्रमित करने की कोशिश मात्र है बजट में जो घोषणाएं की गई है उनको प्रदेश की जनता के लिए लागू करना असंभव है क्योंकि पिछले बजट की घोषणाएं ही आज तक अधूरी हैं। राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी के फर्क को समझ चुकी है और आगामी चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस को इसका सबक सिखाने के लिए तैयार है।