Kota crime :रेलवे में आरक्षक भर्ती की फर्जी खबर फैलाने वाला गैंग गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा

कोटा राजस्थान


कोटा 16 जनवरी, रेल सुरक्षा बल  (आरपीएफ)  में आरक्षक के पद पर 19800 पदों पर भर्ती निकलने का फर्जी विज्ञापन प्रसारित करने वाली एक गैंग के दो सरगनाओं को रेल सुरक्षा बल पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर की टीम ने बिहार के गया शहर से खोजकर गिरफ्तार करने का उल्लेखनीय कार्य किया है। इंटरनेट तथा  सोशल मीडिया साइटस् में उक्त भर्ती का विज्ञापन जारी कर पढे लिखे बेरोजगार युवाओं को भ्रमित कर वसूली करने की जानकारी अलग-अलग माध्यमों से प्राप्त होने पर वरि. मण्डल सुरक्षा आयुक्त, रेल सुरक्षा बल, जबलपुर अरूण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आईटी सेल जबलपुर प्रभारी दीपेश मिश्रा एवं अभिषेक कुशवाहा द्वारा इस पर जाँच प्रारंभ की गई। सोशल मीडिया में चले रहे विज्ञापन से प्राप्त लिंक में एक वाट्सअप ग्रुप Govt. Job center  एवं टेलीग्राम गु्रप Education ki duniya का संचालक/एडमिन जिसमें RPF Constable New Bharti 2023 की कुल 19,800 भर्ती का फर्जी विज्ञापन प्रकाशित कर दो संदिग्ध मोबाइल नम्बरों से अपराधियों द्वारा छात्रों में भ्रम फैलाकर गुमराह किया जा रहा था जिससे बडी संख्या में छात्रों में जिज्ञासा हुई और इस संबंध में रेलवे से आवश्यक पूछताछ करने लगे जिस कारण रेलवे को इस संबंध में वेकेंसी नही निकलने का स्पष्टीकरण भी देना पड़ा। 
 उक्त सूचना की सत्यता की जांच हेतु आईटी सेल जबलपुर द्वारा उपलब्ध कराई गई मोबाइल संख्या को जिला पुलिस प्रशासन साइबर सेल से टावर लोकेशन प्राप्त किया गया, जिसका टावर लोकेशन एसडीआर में दिए गए पते पर केंद्रित पाया गया। जिस पर RPF/PST/GAYA एवं सीआईबी गया की संयुक्त टीम ने थाना वजीरगंज को सूचित करते हुए छापेमारी कर मोबाईल व लैपटॉप बरामद करके  कुन्दन कुमार उम्र करीब 21 वर्ष एवं सोनु कुमार उम्र करीब 22 वर्ष के विरूद्ध अपराध क्रमांक 26/2023 धारा अंतर्गत 406, 419 ,420, 120 बी आईपीसी और 67 बी आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया।