Bundi: राह चलते व्यक्तियो से मोबाईल लुटने वाले गिरोह का पर्दाफास

 दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार

 दो दर्जन वारदातो का खुलासा 

आरोपी शौक मौज मस्ती के लिए करते थे लूट की वारदातें

बूंदी 8 अप्रैल। जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव द्वारा चोरी व सम्पत्ति सम्बंधित आपराधो के निस्तारण  का अभियान चलाकर  थानाधिकारी केशोरायपाटन लोकेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में  टीम द्वारा थाना के दर्ज प्रकरण संख्या 92/2023 मे आरोपी महेश उर्फ मनीष पुत्र दुर्गालाल जाति मेघवाल उम्र 19 साल व जगदीश उर्फ जग्गा पुत्र नन्दकिशोर जाति बैरवा उम्र 20 साल निवासीगण वार्ड न 20 उंट का चबुतरा केशोराय पाटन पुलिस थाना के पाटन जिला बून्दी  को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की। 
प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही पुलिस टीम द्वारा कस्बा के. पाटन व अन्य जगह इस प्रकार की वारदातो के बारे मे संदिग्धो के बारे मे जानकारी की गई व एक्सट्रा खर्चा करने वालो के बारे मे निगरानी रखी गई, घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरो के फुटेज देखे आसूचनाए का संकलन किया गया घटना स्थल के आस पास के उक्त दोनो व्यक्तियो का देखा जाना मालूम हुआ जिसमे आज  महेश उर्फ मनीष पुत्र दुर्गालाल जाति मेघवाल उम्र 19 साल व जगदीश उर्फ जग्गा पुत्र नन्दकिशोर जाति बैरवा उम्र 20 साल निवासी वार्ड न 20 उंट का चबुतरा केशोराय पाटन पुलिस थाना के. पाटन जिला बून्दी  की तलाश कर दोनो को डिटेन कर  पुछताछ की गई तो दोनो के घटना कारित करना स्वीकार किया जिनको  बाद पुछताछ के धारा 392-34 आई पी सी मे  गिरप्तार किया गया ।
 पुछताछ मे आरोपियों ने लगभग  दो दर्जन मोबाईल लुटना स्वीकार किया है जिनको कल  09.04.2023 को न्यायालय मे पेश कर विधिक प्रक्रिया अपनाई जाकर रिमाण्ड प्राप्त कर मोबाईलो को प्राप्त किया जावेगा । आरोपियों से और भी कई घटनाओ का खुलासा होने की सम्बंभावना है।   

गिरफ्तार  आरोपी
1- महेश उर्फ मनीष पुत्र दुर्गालाल जाति मेघवाल उम्र 19 साल निवासी वार्ड न 20 उंट का चबुतरा केशोराय पाटन पुलिस थाना के पाटन जिला बून्दी  
2-  जगदीश उर्फ जग्गा पुत्र नन्दकिशोर जाति बैरवा उम्र 20 साल निवासी वार्ड न 20 उंट का चबुतरा केशोराय पाटन पुलिस थाना के पाटन जिला बून्दी