Bundi: गौ सेवको ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर जिले में हो रही अवैध पशु तस्करी रोकने की मांग की
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 08फरवरी, गोपाल गौ सेवा संस्थान ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर जिले में हो रही अवैध पशु तस्करी को रोकने की मांग की।
गोपाल गो सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रहलाद मीणा ने बताया कि 5 फरवरी को ग्राम हट्टीपुरा (भवानीपुरा उर्फ बांगामाता) से एक वाहन पिकअप में अवैध रूप से गौवंशों को लहसुन की बोरियों के नीचे छिपाकर बिना कोई वैध दस्तावेजों के मंदसौर मध्य प्रदेश ले जाया जा रहा था जिनको गौसेवक मधुसूदन यादव कौशल कुमार अभिमांशु सिंह भवानी शंकर बलराम मीणा आदि ने ग्रामीणों की मदद से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, उक्त वाहन का चालक मुल्तानपूरा मध्यप्रदेश निवासी तलीफ पुत्र शेखु मौके से भाग गया अन्य व्यक्ति शरीफ पुत्र फरियाद को पुलिस को पकड़ा दिया गया, पिकअप में 7 गौवंश को रस्सी से मुंह पैर सींग एक दूसरे से बांधकर ठुसकर भरा हुआ था और लहसुन की बोरियों के नीचे छिपाकर बुचडखाने ले जाया जा रहा था,
जिले में रोजाना बड़ी संख्या में गौवंश की अवैध तस्करी की जा रही है, हिंडोली क्षेत्र में भी गौसेवकों द्वारा अवैध तस्करी के मामले पुर्व में पकड़ाएं जा चुके। आयेदिन हो रही इन घटनाओं पर रोक लगाने को लेकर ज्ञापन दिया है। पुलिस अधीक्षक से विशेष टीम गठित कर अवैध पशु तस्करी को रोकने व इनके गिरोह का भंडाफोड़ करने की मांग की है इस दौरान गौसेवक भवानी शंकर मेघवाल मधुसूदन यादव कौशल यादव अभिमांशु सिंह ओम मेघवाल आदि गौ सेवक मौजूद रहे।