गायत्री मंत्र से मानव जीवन जीने के संस्कार आते है-अशोक चांदना

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान

गायत्री मंत्र से मानव जीवन जीने के संस्कार आते है-अशोक चांदना

हिंडोली | खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री अशोक चांदना ने कहा है कि गायत्री मन्त्र के जाप से मानव जीवन जीने के संस्कार आते है। गायत्री माता की साधना एवं उपासना से मनुष्य तन और मन से परिपक्व होता है। गायत्री मंत्र मन से विकारों को दूर कर सुविचार लाता है चांदना सोमवार को हिंडोली कस्बे मे चीलघाटी बालाजी मन्दिर में आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के द्वितीय दिवस पर आयोजित समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे इससे पूर्व मन्दिर परिसर में "जैविक खेती क्यों और कैसे" विषय पर परिचर्चा संगोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सम्भागीय आयुक्त दीपक नंदी ने कहा कि आज के समय में जैविक खेती के उत्पाद का खानपान में उपयोग करना नितांत आवश्यक हो गया है। जब तक हम खानपान के तौर तरीकों मे बदलाव नहीं करेंगे, तब तक जीवन में अनगिनत बीमारियाँ फैलती रहेगी। नंदी ने कहा कि आज हर किसान अपने आर्थिक लोभ लालच के लिए खेतों मे जहरीली सब्जियाँ पैदा करके बाजार में बेच रहा है। जिससे गांव शहरों मे हार्ट अटेक, ब्लड प्रेशर,शुगर,केन्सर जैसी भयंकर बीमारियाँ पैदा होने लगी है। उन्होने सभी किसानो से ऑर्गेनिक खेती अपनाने का अनुरोध किया। नंदी ने कहा कि आगामी समय मे हिंडोली मे हाडौती के किसानों की जैविक कृषि पर संभाग स्तरीय आयोजित की जाएगी। जिससे किसान जैविक कृषि का बाजार विकसित कर सकें परिचर्चा गोष्ठी मे गायत्री परिवार कोटा के मुख्य ट्रस्टी जी.डी.पटेल, प्रगतिशील जैविक किसान प्रह्लाद नागर,सहायक कृषि अधिकारी रोडू लाल वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम मे जिला प्रमुख चन्द्रावती कंवर, उपखंड अधिकारी अमित चौधरी,शंकर बासमती चावल उद्योग के निदेशक सत्यनारायण माहेश्वरी, तहसीलदार केसरी सिंह आदि प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
संगोष्ठी का संचालन गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन लोकेश नारायण शर्मा ने किया।
इसी दिवस को दोपहर शांति कुंज हरिद्धार के प्रतिनिधि प्रमोद बार्चे के निर्देशन मे 51 जोड़ों ने 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ। प्रात: 5 बजे जिला योग प्रचारक युवराज प्रजापत के मार्गदर्शन में साधकों ने योग व प्राणायाम किए ।