संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली।
पंचायत समिति हिंडोली की साधारण सभा का प्रधान कृष्णा माहेश्वरी की अध्यक्षता में आयोजन किया गया।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का प्रधान के द्वारा स्वागत कर बैठक का शुभारंभ किया गया वर्ष 2022 -23 में मनरेगा योजना में करवाए जाने वाले कार्यों की वार्षिक कार्य योजना का इस बैठक में अनुमोदन किया गया विकास अधिकारी प्रेम राज मीणा ने बताया कि ग्राम पंचायतों मैं ग्राम सभाओं से अनुमोदन के उपरांत 12296 कार्यों के बेटे 1073 . 35 करोड रुपए के कार्यों का प्लान सदन में रखा जिसका सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया सहायक अभियंता राजकुमार सोनी ने बताया कि स्टेट गाइडलाइन के अनुसार केटेगरी 4 के कार्यों को वार्षिक कार्य योजना में अधिक से अधिक स्थान दिया गया है सहायक अभियंता मोहनलाल मीणा ने सदन में उपस्थित सरपंच एवं पंचायत समिति सदस्यों से अपील की गई कि वर्तमान में ग्राम पंचायतों में जीपीडीपी की कार्य योजना तैयार की जा रही है जिसमें स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित कार्य ,जल संचय योजना से संबंधित कार्य एवं चरागाह प्रबंधन से संबंधित कार्यों को जोड़कर अनुमोदन करवाया जावे सरपंच ग्राम पंचायत दबलाना ने मुद्दा उठाया कि ग्राम पंचायत की 200 बीघा चरागाह भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण करके फसल बो दी गई है जिस के संबंध में राजस्व अधिकारियों ने बताया कि नियमानुसार बेदखली एवं नीलामी की कार्रवाई अमल में लाई जावेगी सदन में यह मुद्दा छाया रहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोली में सरकार ने जनता को राहत देने के लिए 10 चिकित्सकों की नियुक्ति कर रखी है लेकिन सरकार के आदेश के विपरीत अधिकारियों ने मनमाने आदेश निकालकर उन चिकित्सकों में से अधिकांश चिकित्सकों को उनकी इच्छा अनुसार प्रतिनियुक्ति पर लगाकर चिकित्सालय में पदों को रिक्त कर रखा है। साथ ही प्रशासन स्थापना समिति की बैठक में अतिरिक्त एएनएम को रिक्त स्थानों पर लगाने का आदेश किया गया था जिसकी पालना रिपोर्ट सदन को प्राप्त नहीं हुई जिसके संबंध में बी सी एम ओ के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित चिकित्सक ने संतोष पूर्वक जवाब नहीं दिया जिससे उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने यह मांग रखी की आगामी बैठक में प्रतिनिधि के बजाय अधिकारी स्वयं उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे। अनाधिकृत रूप से की गई प्रतिनियुक्ति को समाप्त कर चिकित्सकों को पुन: सीएससी हिंडोली में नियुक्त किया जावे।
पोखर लाल सैनी पंचायत समिति सदस्य ने सदन में यह मांग रखी कि किराए के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए स्थाई रूप से सरकारी भवन निर्माण के प्रस्ताव भिजवाने चाहिए सदन में पगारा से पेच की बावड़ी तक सड़क के हाल ही में करवाए गए पेच उखड़ने का मुद्दा भी चर्चा में रहा ग्राम सथूर में विद्युत लाइन एवं डी पी से जनहानी वो सकने की संभावना के मध्यनजर डी पी व लाइन को जनहित मे शिफ्ट करवाने की मांग उठाई गई।
सरपंच ग्राम पंचायत चतरगंज ने सदन में यह मुद्दा उठाया कि ग्राम पंचायत की आबादी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हो रहा है एवं आबादी भूमि पर अनाधिकृत रूप से व्यवसायिक निर्माण किया जा रहा है जिस को हटाने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा जाब्ते की मांग की गई एवं उपखंड अधिकारी के द्वारा आदेश करने के बावजूद भी पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। व मौके पर जाब्ता नहीं जा रहा है। ग्राम पंचायत मेंडी के सरपंच ने बताया कि पंचायत राज की धारा 110 में यह प्रावधान है कि ग्राम पंचायत में होने वाले अतिक्रमण के संबंध में सरपंच द्वारा पुलिस को सीधी सूचना देने के उपरांत पुलिस द्वारा अतिक्रमण रोकने में सहयोग किया जाता है लेकिनु पुलिस द्वारा सहयोग नहीं करने के कारण अतिक्रमी 15 दिन में निर्माण कर लेता है एवं उसको पुराना निर्माण बता कर न्यायालय में चला जाता है बैठक में पुलिस अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति की भी मांग रखी चतरगंज में अतिक्रमण की समस्या के लिए सदन के माध्यम से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत करवाया जावे उपखंड अधिकारी हिंडोली ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया की जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों का त्वरित रूप से समाधान करके आगामी बैठक में उसकी पालना रिपोर्ट के साथ बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
प्रधान जी के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ बैठक समापन की घोषणा की गई ।बैठक में उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार चौधरी , तहसीलदार केसरी सिंह , विकास अधिकारी प्रेमराज मीणा , राजकुमार सोनी ,प्रधान कृष्णा माहेश्वरी , उप प्रधान मोरपाल गुर्जर महिला अधिकारिता ज्योति गोडसे ,पूर्व सरपंच हुनमान व्यास , त्रिलोक योगी , दुर्गा लाल बैरवा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया ।