बूंदी :त्रिलोक सुरलाया स्मृति समाजोंउत्थान समिति की साधारण सभा की बैठक संपन्न

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान

बूंदी 9अप्रैल। त्रिलोक सुरलाया स्मृति समाजोउत्थान समिति की रविवार को तिलक चौक  चारभुजा मंदिर पर अध्यक्ष राजेंद्र कुमार कासलीवाल की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई साधारण सभा की बैठक में समाज उत्थान के लिए एवं संस्था के लिए जिला कलेक्टर से मिलकर जगह की मांग की जावे इस इस बैठक में समिति के संरक्षक कपूरचंद सेठिया ने समाजसेवी स्वर्गीय त्रिलोक सुरलाया के किए गए हुए सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला एवं समाज उत्थान के लिए कार्य करने का निर्णय लिया तथा  कार्यकारिणी सदस्य महावीर जैन व बसंत दाधीच ने मधुर भजन गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया साथ ही संस्था सदस्य विकलांग सेवा समिति के जिलाध्यक्ष हेमराज मीणा ने दिव्यांगों की करने पर भी प्रकाश डाला महिला शक्ति रानी गुप्ता महिलाओं व बच्चों पर हो रहे अत्याचारों से उन्हें राहत देने के लिए संस्था भागीदारी निभाए इस पर जोर दिया इस दौरान संस्था समिति के उपाध्यक्ष अशोक भंडारी पार्षद भेरूलाल  रविन्द्र कला बृज मोहन  यादव लक्ष्मी चंद  छाबड़ा शिव शर्मा मुकेश जोशी ,मुकेश छाबड़ा मनोज विकास सुरलाया एवं अन्य सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए