सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के गुढा गौडजी में स्थित श्री श्रद्धा नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में संचालित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि गुढा थाना प्रभारी देवी सिंह शेखावत थे l महाविद्यालय के एमडी अभिषेक चाहर ने साफा व प्रतीक चिन्ह भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया l थाना प्रभारी ने जीवन में सफलता पाने के गुर बताएं व यातायात के नियमों का पालन करने का आह्वान किया l द्वितीय सत्र में रंगोली मेहंदी व सलाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l रंगोली में प्रथम स्थान पर वेलकम दूसरे स्थान पर विवेकानंद ग्रुप रहा l व तीसरी स्थान पर पैराडाइज ग्रुप रहा l मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रॉयल प्रिंसेस व द्वितीय स्थान पर शेरसाह ग्रुप रहे lसलाद प्रतियोगिता में शेरशाह ग्रुप प्रथम स्थान पर रहा l निर्णायक की भूमिका का निर्वाह संस्थान के निदेशक डॉ कृष्ण कुमार चाहर निशा व सुलोचना ने किया l इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी भी सक्रिय भूमिका में नजर आए l