Goa के मोपा ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का बदलेगा नाम, कैबिनेट ने लगाई मोहर
जयपुर। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के नाम पर गोवा के मोपा में ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नामकरण मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में करने के लिए कार्योत्तर स्वीकृति दे दी है।
कैबिनेट ने एक बयान में कहा कि "गोवा राज्य के लोगों की पोषित आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए, गोवा के मुख्यमंत्री ने ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मोपा, गोवा को 'मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट - मोपा, गोवा' के रूप में नामित करने के लिए गोवा राज्य सरकार के मंत्रिमंडल के सर्वसम्मत निर्णय से अवगत कराया। "
बता दें कि दिसंबर, 2022 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गोवा के मोपा में हवाई अड्डे का उद्घाटन किया गया था। बयान में कहा गया है कि आधुनिक गोवा के निर्माण में उनके योगदान के सम्मान में हवाई अड्डे का नाम दिवंगत मनोहर पर्रिकर के नाम पर रखा गया है।