जार बूंदी इकाई ने विधायक डोगरा, पुर्व मंत्री शर्मा को दिया ज्ञापन।
बूंदी 9 फरवरी। जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान(जार) जिला बूंदी इकाई ने गुरूवार को बूंदी विधायक अशोक डोगरा,पीसीसी उपाध्यक्ष पुर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा को जिलाध्यक्ष कलीमुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में ज्ञापन दिया।
जार जिलाध्यक्ष अंसारी ने बताया कि पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस जन घोषणा पत्र जारी कर कई घोषणाएं की थी जिसे केबिनेट में मंजूरी भी दी गईं। जिसके तहत पत्रकार सुरक्षा कानून अधिनियम, पत्रकार आवासीय योजना, पंजीकृत पत्रकार संघ को जमीन आवंटन करने, पत्रकार अधिस्वीकरण नियमो के सरलीकरण करने, समाचार पत्रों की विज्ञापन नीति सहित पत्रकार कल्याण की विभिन्न घोषणाओं को वर्तमान कांग्रेस सरकार ने चार साल कार्यकाल के बाद भी लागू नही किया गया है। उक्त घोषणा पत्र की मांगे पूरी नही होने से जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) प्रदेश इकाई राज्यव्यापी आंदोलन चला रही है। इसी के चलते प्रदेश अध्यक्ष सुभाष शर्मा,महासचिव भागसिंह, पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व महासचिव संजय सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष भवँर सिंह कछवाहा आदि पदाधिकारियों के निर्देशानुसार जार बूंदी इकाई ने भी बूंदी विधायक अशोक डोगरा, पीसीसी उपाध्यक्ष पुर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा को उक्त मांगो को लेकर ज्ञापन दिया और पत्रकार हितों की मांगों को जल्द पूरा करने व आगामी बजट सत्र में मांगो को लागू करवाने का आव्हान किया।
इस अवसर पर बूंदी विधायक अशोक डोगरा ने कहा कि सरकार द्वारा जन घोषणा पत्र किये वादे पूरे करने चाहिए, पत्रकारों की सभी मांगे जायज़ है। इन मांगो को विधानसभा में उठाकर लागू करने की मांग करूंगा। वहीं पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा ने भी तत्काल ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर पत्रकारों की मांगे पूरी करने का आग्रह किया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कलीमुद्दीन अंसारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दुर्गाशंकर शर्मा, महासचिव हेमराज राठौर, हरीश आचार्य, व आदि जार पदाधिकारी मौजूद थे।