Bundi:बूँदी के देवपुरा रोड और नगर बस स्टैंड की दशा सुधारो सरकार अन्यथा आमजन को साथ लेकर सड़क पर संघर्ष होगा: रूपेश शर्मा*

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
 बूंदी राजस्थान 

बूंदी 2 फ़रवरी । बूंदी में प्रवेश सड़क देवपुरा की गड्डे युक्त जर्जर सड़क में कभी सुधार नहीं हुआ और वर्षों से यह सड़क उधड़ी हुई उबड़ ख़ाबड़ ही चली आ रही है साथ ही सीवरेज के बेमेल चैम्बर दुर्घटनाओं के कारण बनते आए हैं इससे चलते सभी देवपुरावासी सहित समूचे बूंदी में रोज़ आवागमन व आगमन करने वाले हर व्यक्ति काफ़ी परेशान हो चुके हैं। इसी तरह बूंदी पर्यटन नगरी होने के बावजूद भी बूंदी के बस स्टैंड की वर्षों वर्षों से जारी दुर्दशा और उपेक्षा किसी से छिपी हुई नहीं है। उपेक्षा के क्रम में वर्षों वर्षों से हैं आज तक यें बस स्टेण्ड दुर्दशा का भारी दंश झेल रहा हैं। मामले को लेकर भाजपा नेता रूपेश शर्मा में प्रदेश के मुख्यमंत्री को हालात से अवगत कराकर जल्द ठोस कार्य योजना लागू कर काम शुरू करवाने की पत्र भेजकर माँग की हैं । मामले में मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में शर्मा ने जल्द से जल्द सरकार ने इसकी दशा में सुधार का मन बनाकर ठोस कार्य योजना बनाकर के काम आरम्भ नही कराने की स्थिति में अब आगे बूंदी के आम नागरिकों को साथ में लेकर चरण बद्ध जन आंदोलन चलाकर देवपुरा सड़क का गुणवत्तायुक्त नवनिर्माण व इसके बाद बूंदी बस स्टेण्ड की दशा में सुधार को लेकर जन आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जायेंगी पत्र मे शर्मा ने कहाँ कि इसके लियें सीधी सरकार जिन्मेदार होगी क्योंकि इन दौनो जन समस्याओं को लेकर आज भी हर आमजन दुखी और त्रस्त है और इसे लेकर आज तक सरकार के कानो में कभी जूँ रेंगना तो दूर उलटें आँखे मूँदकर कुंभकर्णी नींद में लेटी हुई हैं जिसे बूंदी के जनहित में अब और बर्दाश्त नही किया जायेगा और अब भी सरकार नींद से नही जागी तो जन आंदोलन से जगाया जायेगा।